{"_id":"68d6eb69d6fd64f28701b0ab","slug":"changes-in-gst-will-strengthen-the-countrys-economic-condition-dhankhar-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142895-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में बदलाव से देश की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में बदलाव से देश की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत : धनखड़
Sat, 27 Sep 2025 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत के गन्नौर में पूर्व विधायक निर्मल चौधरी के साथ चर्चा करते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश
गन्नौर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व पूर्व विधायक निर्मल चौधरी शुक्रवार को जीटी रोड स्थित निजी होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। धनखड़ ने इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर पूर्व विधायक निर्मल चौधरी से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। जीएसटी में जो बदलाव हुए है उससे लोगो को फायदा होगा। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निर्मल चौधरी ने कारोबारियों से मुलाकात कर जीएसटी की घटी हुई दरों और अन्य सुधारों पर चर्चा की।
उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार उनके हित में काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य कर प्रणाली को आसान बनाना, कारोबारियों को राहत देना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
विज्ञापन
इस मौके पर बिजेंद्र, प्रकाश, महक फोगाट, मनीष नैन, दीपक रापड़िया, पवन शर्मा, यशबीर भी मौजूद रहे।