फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Changed the debit card of factory worker to withdraw Rs 1.48 lakh

फैक्टरी कर्मी के डेबिट कार्ड बदल 1.48 लाख रुपये निकाले

Sun, 07 Aug 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Changed the debit card of factory worker to withdraw Rs 1.48 lakh
बहालगढ़ चौक स्थित एक एटीएम से रुपये निकलवाने आए फैक्टरी कर्मी के डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने 1 लाख 48 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दी थी। जिसके बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कथूरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह 26 मई को बहालगढ़ चौक स्थित एटीएम पर रुपये निकालने गया था। अचानक उसके पीछे दो युवक आकर खड़े हो गए। उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया। दोनों युवकों ने उसे रुपये निकालने में मदद करने का झांसा दिया। उन्होंने एटीएम का एक बटन दबाया व उसके बाद रुपये निकल आए। उसके बाद वह दोनों डेबिट कार्ड लेकर बाहर आ गए। सुरेंद्र ने बताया कि करीब 10 मिनट बाद उनके पास मैसेज (संदेश) आए। उनके दोनों कार्ड से 50-50 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और आसपास युवकों को तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका। करीब एक घंटे बाद मुरथल में फ्लाईओवर के पास स्थित एक एटीएम बूथ से रुपये निकाले गए। वह पुलिस को लेकर वहां पर पहुंचे लेकिन कोई नहीं मिला। उसके करीब आधे घंटे बाद सुखदेव ढाबा परिसर में स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकाल लिए गए। चार बार में उनके दो डेबिट कार्ड से 1.48 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उसने सीएम विंडो पर शिकायत लगाई। जिसके बाद अब बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed