{"_id":"64645b012ff44cdbf6033024","slug":"change-weather-in-haryana-rain-and-hailstorm-in-sonipat-rai-area-people-get-relief-from-heat-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बदला मौसम: सोनीपत के राई क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि, लोगों को दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बदला मौसम: सोनीपत के राई क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि, लोगों को दिलाई गर्मी से राहत
Wed, 17 May 2023 10:11 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 May 2023 10:11 AM IST
सार
हरियाणा में कई जिलों में मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। राई व सोनीपत शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
प्रदेश के जिलों में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में गर्मी से परेशान लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश व बूंदाबांदी हुई। सोनीपत शहर व राई क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। राई क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया था अधिकतम तापमान
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अचानक मौसम में बदलाव हो गया। सुबह लोग सोकर उठे तो सूरज चमकना शुरू हो गया था। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। मंगलवार को दिनभर धूल का गुबार छाने से लोगों को धूल के साथ गर्मी ने परेशान किया था। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
आसमान में छाई धूल से भी राहत मिली
राई व सोनीपत शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। राई क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद आसमान में छाई धूल से भी राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए भी बारिश सोना बनकर बरस रही है। किसान वर्तमान में धान की रोपाई के लिए पौध लगाने में जुटे है। ऐसे में उन्हें बारिश से फायदा होगा।
विज्ञापन