फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Challan will be deducted if more passengers are found than the seating in roadways buses

रोडवेज बसों में सीटिंग से अधिक सवारियां मिलीं तो कटेगा चालान

Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Challan will be deducted if more passengers are found than the seating in roadways buses
बस अड्डे पर टिकट लेने के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : Sonipat
दिल्ली जाने वाली बसों में अगर सीटिंग से ज्यादा सवारियां मिलीं तो उनका चालान कटेगा। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए यह नियम अब हरियाणा रोडवेज पर भारी पड़ने लगे हैं। दिल्ली सरकार के नए नियमों के तहत टैक्सी, बसों व निजी वाहनों में 50 प्रतिशत तक सवारी बैठने की अनुमति दी गई है। ऐसे में सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली जाने वाली बसों में केवल सीटों के हिसाब से ही टिकट दिए जा रहे हैं, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सोनीपत से हजारों यात्री रोजाना बसों से दिल्ली तक आवागमन करते हैं। रोडवेज डिपो में बनी बसों की कमी के चलते दिल्ली जाने वाली बसें स्टैंड पर लगते ही भर जाती हैं। ऐसे में केवल सीटिंग के हिसाब से ही टिकट देने से यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसकी एक झलक बुधवार को बस अड्डे पर देखने को मिली। जहां टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। यात्री सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करते रहे।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
रोडवेज अधिकारियों की मानें तो सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली के लिए रोजाना 25 बसें जाती हैं। इनमें दिल्ली मार्ग पर 10 बसें व लंबे रूटों की 15 बसें चलाई जा रही हैं। दिल्ली सरकार के नए नियम जारी करने के बाद बसों में केवल सीटों के हिसाब से सवारियों को बैठाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की मांग है कि दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाया जाए, ताकि वे समय पर दिल्ली पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालकों की बढ़ी परेशानी
नए नियम जारी होने के बाद चालक-परिचालकों की परेशानी बढ़ गई है। डिपो से तो बस में सीटिंग के अनुसार सवारियां बैठा दी जाती हैं, लेकिन सोनीपत से दिल्ली के बीच के यात्रियों को उतारते समय अन्य यात्री भी चढ़ जाते हैं। ज्यादा यात्रियों को चढ़ने से मना करने पर यात्री झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। चालक-परिचालकों ने इस परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की है।

वर्जन
दिल्ली सरकार के जारी किए गए नए नियमों के बाद दिल्ली जाने वाली बसों में सीटिंग के अनुसार ही सवारियों को बैठाया जा रहा है। दिल्ली मार्ग पर 25 से अधिक बसें चल रही हैं। यात्री संख्या अधिक होने के कारण अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
- ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed