फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   challan of 16500 deducted in Agra for auto running in Sonipat

सोनीपत में चल रहे ऑटो का आगरा में कटा 16500 का चालान

Mon, 28 Jun 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
challan of 16500 deducted in Agra for auto running in Sonipat
सोनीपत। शहर में चल रहे ऑटो का यूपी के आगरा में सीट बेल्ट से लेकर अन्य कागजात नहीं होने का 16500 रुपये का चालान काटा गया है। ऑटो चालक के मोबाइल पर आए मैसेज से उसे इसका पता लगा। हालांकि चालान में ऑटो की जगह बस का फोटो लगा है। ऐसे में युवक को अंदेशा है कि उसके ऑटो के नंबर से कोई तो नहीं चला रहा है। युवक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के देव नगर की गली नंबर-चार के रहने वाले हेमंत ने बताया कि वह सोनीपत से कुंडली तक अपना ऑटो चलाता है। उसके पास 21 जून को आरटीओ आगरा का मैसेज आया। जिसमें उसके ऑटो का नंबर लिखा था और उसका 16500 रुपये का चालान काटा गया है। ऑटो की जगह ई-चालान में बस का फोटो लगा था। चालान देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि 20 जून को वैक्सीन लगवाने के चलते उसे बुखार था और 21 जून को उसका ऑटो घर में ही खड़ा था। साथ ही उसने बताया कि ऑटो को लेकर कभी कुंडली बॉर्डर से आगे नहीं गया, ऐसे में यूपी के आगरा में ऑटो का चालान कटने का कोई औचित्य नहीं बनता। हेमंत ने बताया कि चालान में सीट बेल्ट, आरसी, लाइसेंस व साइड मिरर नहीं होने का चालान कटा है। उसमें वोल्वो बस का फोटो लगा है। उसने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हेमंत को बस पर ऑटो को नंबर लगाकर चलाने का अंदेशा
हेमंत ने बताया कि उसे शक है कि कोई बस पर उसके ऑटो का नंबर लगाकर चला रहा है। ऐसे में उस नंबर की गाड़ी से कोई हादसा होने पर उसके फंसने का शक है। उसका कहना है कि वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजर कर रहा है। प्रशासन को उसकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed