फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chain snatched from the neck of the woman who went to drop her children to school

Sonipat News: बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला के गले से चेन झपटी

Tue, 12 Nov 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from the neck of the woman who went to drop her children to school
सोनीपत। सेक्टर-12 में झपटमार महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। पीड़िता अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस झपटमारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड निवासी मिनी फोगाट ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी तो एक युवक उनके पास आया। युवक के चेहरे पर रूमाल बांध रखा था और चैकदार कमीज पहन रखी थी।
विज्ञापन

युवक अचानक उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। वह आगे पहले से बाइक पर खड़े साथी संग भाग निकला। बाइक सवार लाल रंग की जैकेट पहने हुए था और सिर पर हेलमेट लगाए था। वह बाइक का नंबर नहीं देख सकी। उन्होंने शोर मचाकर झपटमारों को पकड़वाने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed