{"_id":"65021118857ae837ae0512d9","slug":"cgrf-team-arrived-late-consumers-expressed-anger-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5990-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीजीआरएफ की टीम देरी से पहुंची, उपभोक्ताओं ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीजीआरएफ की टीम देरी से पहुंची, उपभोक्ताओं ने जताया रोष
Thu, 14 Sep 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30. बिजली निगम कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता रोष व्यक्त करते हुए। संवाद
सोनीपत। बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में बुधवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की ओर से दरबार लगाया गया, लेकिन सीजीआरएफ टीम अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से कार्यालय पहुंची। ऐसे में बिजली उपभोक्ता टीम के आने का इंतजार करते रहे और टीम के खिलाफ रोष जताया। शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों पर समस्या के समाधान के लिए रिश्वत लेने के आरोप लगाए। इस पर सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके खन्ना ने अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर को जांच के आदेश दिए। चार घंटे तक लगाए गए बिजली दरबार में छह उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस पर चेयरमैन ने अधिकारियों को एक माह में शिकायतों का निपटान करने के निर्देश दिए।
गांव जाजी के पूर्व सरपंच भीम सिंह, गढ़ी हकीकत निवासी बिजेंद्र व कुराड़ निवासी महेंद्र ने बताया कि बिजली निगम की ओर से किसानों को परेशान कर रखा है। सीजन से पहले ट्रांसफार्मर रखवाए थे, लेकिन वह फुंक गए हैं। इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत की तो अधिकारी सिर्फ यही जवाब दे रहे हैं कि उन ट्रांसफार्मरों को कंपनी को बदलना है। ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए न बिजली निगम कार्रवाई कर रहा और न ही कंपनी। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं।
घर का मीटर लगवाने के लिए कई माह से कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं। कर्मचारी मीटर लगाने के लिए 10 हजार रुपये की डिमांड कर रहे हैं। मीटर लगवाने के लिए सिक्योरिटी राशि 3100 रुपये जमा कराए। जब मैंने रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपये देने से मना कर दिया तो कर्मचारियों ने सिक्योरिटी राशि को कैंसिल कर दिया। घर में मीटर न होने के कारण पड़ोस के घर से बिजली का प्रयोग कर रहा हूं। -पवन कुमार, निवासी गांव कुराड़।
विज्ञापन
मीटर में तकनीकी खराबी होने के कारण उसे बदला गया था। इसके बाद मीटर की जांच कराने के लिए मुझे दो बार नोटिस दिया गया। नोटिस के तहत वह मीटर की जांच करवाने के लिए दो बार रोहतक स्थित प्रयोगशाला में गए, लेकिन वहां पर पता लगा कि मीटर अब तक सोनीपत से नहीं पहुंचा है। ऐसे में कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही के कारण मुझे परेशानी हो रही है। -हवा सिंह, निवासी सेक्टर-23
खेत में बिजली की लाइन बिछवाने के लिए वर्ष 2018 से चक्कर काट रहा हूं। पांच साल पहले मैंने 1.50 लाख रुपये जमा कराए थे, जिसकी रसीद भी मेरे पास है। इसके बाद बिजली निगम ने 2.74 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया था। उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की अनदेखी के कारण फसल खेतों में सूख रही है। -सुरेश, निवासी मुरथल।