{"_id":"6883e25466f0e7b5e30e8e50","slug":"cettoday-is-the-test-of-arrangements-and-candidates-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139834-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीईटी...व्यवस्थाओं और परीक्षार्थियों का इम्तिहान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीईटी...व्यवस्थाओं और परीक्षार्थियों का इम्तिहान आज
विज्ञापन
सोनीपत। सीईटी को लेकर आज जिले में परीक्षार्थियाें और व्यवस्थाओं के इम्तिहान का पहला दिन है। पानीपत, भिवानी व दिल्ली के अभ्यर्थी 26 व 27 जुलाई को दो दिन में और चार शिफ्टों में सीईटी देंगे। परीक्षार्थियों को किसी तरह की जानकारी या सहायता चाहिए तो प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 0130-22215910 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन की तरफ से 37 शिक्षण संस्थानों में 58 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से हर परीक्षा केंद्र पर निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। सोनीपत से परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर शुक्रवार दोपहर बाद से रोडवेज बसों में जाना शुरू हो गए हैं।
प्रत्येक शिफ्ट में 14586 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। भिवानी से आने वाली बसें कालूपुर चुंगी स्थित अनाज मंडी में और पानीपत से आने वाली बसें जीटी रोड मुरथल स्थित हरियाणा रोडवेज के चालक प्रशिक्षण केंद्र में रुकेंगी। वहां जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र अनुसार रूट बनाकर 143 शटल फीडर बसों की व्यवस्था की है जो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लेकर आएंगी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम के लिए 154 बसें व 528 वाहनों की व्यवस्था
प्रशासन ने सोनीपत के परीक्षार्थियों को कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम तक पहुंचाने के लिए सोनीपत, गोहाना, गन्नौर व खरखौदा बस अड्डे के साथ 15 गांव से भी बसों का संचालन किया है। इसके लिए रोडवेज की लगभग 154 बसें और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से 528 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए की गई है सभी व्यवस्थाएं
58 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाएं की है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
7:30 बजे से 9:15 बजे व 12:45 से 2:30 बजे तक प्रवेश
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए सुबह की शिफ्ट के लिए 7:30 बजे से 9:15 बजे व दोपहर की शिफ्ट के लिए 12:45 से 2:30 बजे का समय निर्धारित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।