फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CET...bus ran without route, candidates got upset as they were dropped at wrong place

Sonipat News: सीईटी...बिना रूट पर चलाई बस, गलत जगह उतारने से अभ्यर्थी हुए परेशान

Sun, 27 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
CET...bus ran without route, candidates got upset as they were dropped at wrong place
सोनीपत बस अड्डे पर गुरुग्राम जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते सीईटी अभ्यर्थी। संवाद
सोनीपत। गुरुग्राम में सामान्य पात्रता परीक्षा देने गए सोनीपत के अभ्यर्थियों को रोडवेज बस में मुफ्त सफर को मिला मगर उनको रोडवेज चालक की गलती की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चालक अभ्यर्थियों को केएमपी एक्सप्रेस वे के बजाय दिल्ली के रास्ते लेजाकर गुरुग्राम के खेल स्टेडियम में उतार दिया। उनके लिए वहां पर शटल बसों की कोई व्यवस्था नहीं थी। अभ्यर्थी खेल स्टेडियम व राजीव चौक पर शटल बसों को ढूंढते मगर नहीं नहीं मिलली। अंत में ऑटो व निजी वाहनों की मदद से अपने केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बस का संचालन केएमपी एक्सप्रेस-वे, बादली, बुढेडा के रास्ते करना था। बस केएमपी एक्सप्रेस वे के बजाय बिना रूट के चली। बस का संचालन दिल्ली के रास्ते किया गया और सुबह 6:30 बजे ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में बनाई गई अस्थायी पार्किंग में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए शटल फीडर बसों को ढूंढते रहे। जब उन्हें बस नहीं मिली तो वहां पर तैनात सिविल डिफेंस और पुलिस कर्मियों ने उनको राजीव चौक पर भेजा। अभ्यर्थी वहां से चलकर 500 मीटर दूर राजीव चौक पर पहुंचे।
अभ्यर्थियों को वहां पर भी शटल फीडर बस नहीं मिली। उसके बाद अभ्यर्थी ने ऑटो को किराये पर लेकर करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर गांव चंदू स्थित स्कूल और गांव बुढेड़ा स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

सोनीपत से रोडवेज बसाें का संचालन गुरुगाम के लिए केएमपी एक्सप्रेस के लिए भेजा गया। रोडवेज बस दिल्ली के रास्ते किसलिए चलाई गई इसकी जानकारी संबंधित ड्यूटी निरीक्षक, रोडवेज चालक व परिचालक से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बिना रूट के बस चलाने के मामले में जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed