फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CET...14586 candidates will appear for the exam at 58 centres in the district, admit card issued

Sonipat News: सीईटी...जिले में 58 केंद्रों पर 14586 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

Tue, 22 Jul 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
CET...14586 candidates will appear for the exam at 58 centres in the district, admit card issued
फोटो 15- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जहां स
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26-27 जुलाई को लिए जाने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जिले में परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दोनों दिन अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, सूचना एवं सहायता व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सोनीपत में 37 जगहों पर 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पानीपत, भिवानी व अन्य राज्यों के 14586 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। इसके अलावा जिले में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के लिए कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं जिले के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए उनके सोनीपत में ही केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
उपायुक्त ने बताया कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 के तहत ग्रुप-सी की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर नोटिस सेक्शन में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही cet2025groupc.hryssc.com लिंक के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वह परीक्षा से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, समय पर अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

सुरक्षा व व्यवस्था चाक-चौबंद
परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड व निरीक्षण दलों की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य आकस्मिक जरूरतों के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed