{"_id":"6534278fb31b0414b107d534","slug":"cet-candidates-kept-distance-from-roadways-buses-81-buses-sent-to-7-districts-sonipat-news-c-197-1-snp1001-8179-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : अभ्यर्थियों ने रोडवेज बसों से बनाई दूरी, 7 जिलों में भेजीं 81 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : अभ्यर्थियों ने रोडवेज बसों से बनाई दूरी, 7 जिलों में भेजीं 81 बसें
Sun, 22 Oct 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रात:कालीन सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद बस अड्डे पर झज्जर जाने वाली बस में सीट लेने के लिए
सोनीपत। संयुक्त पात्रता परीक्षा देने के लिए सोनीपत से अन्य जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए रोडवेज ने पूरी ताकत लगा दी। हालांकि अभ्यर्थियों ने रोडवेज बसों से दूरी बनाए रखी। यही कारण रहा कि सोनीपत से 7 जिलों में परीक्षा देने जा रहे 11545 अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने 276 बसों की व्यवस्था की थी, लेकिन पहले दिन दोनों सत्रों में महज 81 बसें ही भेजी गई। रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि बस अड्डे पर आने वाले सभी अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार ही बसें भेजी गई हैं। परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी यही व्यवस्था रहेगी।
बस अड्डे से अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज अधिकारी तड़केेे सुबह 3 बजे ही बस अड्डे पर पहुंच गए थे। तड़के 3:45 बजे बस अड्डे से पहली बस रेवाड़ी के लिए रवाना की गई। उसके बाद पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल व पानीपत के लिए बसों को रवाना किया गया। प्रात:कालीन सत्र में 40 तो सायंकालीन सत्र में 41 बसें भेजी गई। हालांकि सभी बसों को परीक्षा ड्यूटी में लगाने से इस व्यवस्था से विभिन्न रूटों पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग ने चंडीगढ़ व जयपुर जैसे लंबे रूटों पर बसों की संख्या भी कम कर दी थी। परीक्षा के चलते लोकल रूट भी प्रभावित रहे। निजी स्कूलों से मंगवाई गई बसों को शटल बस के रूप में प्रयोग किया गया। अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के चलते दोनों सत्रों में 10-10 बसें शटल के लिए प्रयोग की गई।
पुलिस लाइन के पास उतार दिए अभ्यर्थी
सीईटी देने दूसरे जिले से आए अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। चरखीदादरी से एक निजी बस से सोनीपत पहुंचे अभ्यर्थियों को बस चालक ने पुलिस लाइन में ही उतार दिया। जिसके चलते अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई। अधिकतर परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र सब्जी मंडी की तरफ थे। वहीं प्रात:कालीन सत्र में परीक्षा देकर बस अड़्डे पहुंचे पलवल व बल्लभगढ़ के अभ्यर्थियों को बस अड्डे पर बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। गुरुग्राम जाने वाली बस चालक ने केएमपी पर जाने की बात कहते हुए इन्हें बस में बैठाने से इंकार कर दिया। जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
नोएडा व बादली क्षेत्र में फटे बसों के टायर
अभ्यर्थियों को लेकर रवाना हुई दो बसें रास्ते में खराब हो गई। इनमें से एक बस का नोएडा तो दूसरी बस का बादली पहुंचने पर टायर फट गया। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों ने दूसरी बसों को रवाना किया। टायर फटने के बाद दोनों बसों के अभ्यर्थियों को उनके रूटों पर जा रही अन्य बसों में बैठाकर भेजा गया।
वर्जन
सीईटी को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। पहले दिन दोनों सत्रों में 81 बसें भेजी गई हैं। दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार ही बसें भेजी जाएंगी।
राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग, सोनीपत