फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   central minister visit

पीएम मोदी ने बढ़ाया सवा करोड़ लोगों का मान-सम्मान

Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
central minister visit
केंद्रीय राज्य जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट का कहना है कि पीएम मोदी पर देश की जनता को गर्व हैं, क्योंकि मोदी ने सवा करोड़ लोगों का विदेशों में मान-सम्मान बढ़ाया है। पहले यह सम्मान नहीं मिलता था। अब तो पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत माता के जयकारे लगते हैं। वे शुक्रवार को यमुना एक्शन प्लान के तहत 50 करोड़ की लागत से बन रहे दो सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लाटों की समीक्षा कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में एक सक्षम एवं सर्वोत्तम नेतृत्व मिला है। पीएम ने छोटे-छोटे राष्ट्रों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया है, जिसके बूते दुनिया में अपनी अलग पहचान एवं उपस्थिति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन


मोदी ने ली किसानों की सुध
केंद्रीय मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट ने कहा कि पीएम मोदी सच्चे जनहितैषी एवं किसान सेवक हैं। पहले रबी सीजन में ओलावृष्टि से 50 प्रतिशत फसल खराब होने पर मुआवजा मिलता था, पीएम मोदी ने ब्रिटिश काल से चले आ रहे मुआवजा संबंधी नियम को बदला। अब 30 प्रतिशत फसल खराब होने पर बढ़ा हुआ मुआवजा मिलता है। साथ ही फसल बीमा योजना भी क्रांतिकारी कदम है।  
विज्ञापन


12 रुपये में तो पान भी नहीं आता, मोदी ने बीमा किया  
प्रो. सांवर लाल जाट ने कहा कि सड़क हादसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 12 रुपए में बीमे का प्रावधान किया है, जबकि इतने पैसे में तो पान भी नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों से पूछा आठ माह क्यों लेट हो गए
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने लघुसचिवालय में अधिकारियों की मीटिंग ली, जिसमें गंदे पानी की निकासी के नगर सहित विभिन्न खंडों गन्नौर, गोहाना, खरखौदा की व्यवस्था पर रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि पूर्ण स्वच्छता के लिए शौचालय निर्माण का लक्ष्य 50 प्रतिशत अवश्य पूरा होना चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनहितकारी योजनाओं को लागू करते हुए लोगों को पूर्ण लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से किये जाने वाले कार्यों में कोई ढिलाई न रहे। इसके बाद यमुना एक्शन प्लान के तहत 50 करोड़ की लागत से राठधना और ककरोई रोड पर बन रहे सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मौके पर जाकर समीक्षा की। पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से पूछा कि योजना कब पूरी होगी। एक्सईएन ने जवाब दिया, आठ माह लेट हो गए हैं। मंत्री ने पूछा, ऐसा क्यों हुआ। इसका अधिकारी खास जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने हिदायत दी कि 31 दिसंबर 2016 तक योजनाएं पूरी हो जानी चाहिए।


कार्यकर्ता अपनी ताकत पहचानें : जाट
केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांक गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी शक्ति को पहचानें और एकजुट होकर काम करें। आने वाला समय आप सभी का है और प्रधानमंत्री मोदी आप लोगों की ताकत के दम पर ही पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने मन की बात ढंग से करने की आवश्यकता है। जनता के बीच जाएं और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताएं। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल, प्रदेश प्रवक्ता ललित बत्रा, मंडल अध्यक्ष बलजीत मलिक, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, आजाद सिंह नेहरा, रवींद्र दिलावर और नवीन मंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed