फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Celebrations celebrated in native village Kathura on Manish Narwal winning gold medal in Paralympics

मनीष नरवाल के पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पैतृक गांव कथूरा में मनाया जश्न

Sun, 05 Sep 2021 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Celebrations celebrated in native village Kathura on Manish Narwal winning gold medal in Paralympics
मनीष नरवाल के पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में लड्डू बांटते परिजन। - फोटो : Sonipat
टोक्यो पैरालंपिक में शूटिंग में मनीष नरवाल के पदक जीतते ही पैतृक गांव कथूरा के ग्रामीण जश्न मनाने लगे। परिजनों ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इसके साथ ही उन्होंने स्वदेश लौटने पर मनीष का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया। मनीष नरवाल को नरवाल खाप भी सम्मानित करेगी। यही नहीं गांव में स्वागत समारोह में आने के लिए सीएम मनोहर लाल को भी निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पैरालंपिक में देश की झोली में सोने का तमगा डालने वाले मनीष नरवाल मूलरूप से गांव कथूरा के रहने वाले हैं। वह फिलहाल परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते हैं। मनीष के पिता दिलबाग नरवाल के तीन बड़े भाई गांव में ही रहते हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। इनमें राम सिंह, रामेश्वर व राजसिंह शामिल हैं। उनके दादा दलीप सिंह नरवाल हैं और दादा के भाई भलेराम नरवाल वर्तमान में नरवाल खाप के प्रधान हैं। भलेराम नरवाल ने बताया कि उनका भतीजा दिलबाग सिंह पढ़ाई के बाद दो दशक पहले नौकरी के लिए फरीदाबाद गया था। इसके बाद उन्होंने वहां अपनी लोहे की एक कंपनी शुरू कर ली। मनीष का जन्म फरीदाबाद में ही हुआ था। उनके भतीजे ने सदैव अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित किया। इसी प्रेरणा से अब मनीष नरवाल ने पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता, परिवार व गांव का देश व दुनिया में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

लड्डू बांटकर मनाई खुशी
मनीष के पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में लड्डू बांटे गए। भलेराम नरवाल ने बताया कि स्वदेश लौटने के बाद मनीष नरवाल का गांव में स्वागत किया जाएगा। साथ ही नरवाल खाप की ओर से उसे सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नरवाल खाप सीएम मनोहर लाल से स्वागत समारोह के दौरान गांव में आने का आग्रह करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष का छोटा भाई और बहन भी हैं निशानेबाज
मनीष के दो भाई और दो बहन हैं। वह मनजीत से छोटा है। उसका छोटा भाई शिवा व बहन शिखा भी शूटर हैं। सबसे छोटी बहन तमन्ना है। मनीष नरवाल ने भी पांच साल पहले पैरा में शूटिंग का अभ्यास शुरू किया था। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2018 में एशियन गेम में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 2019 में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

ग्रामीणों के साथ ही विधायक ने दी मनीष नरवाल को बधाई
मनीष नरवाल के स्वर्ण पदक जीतते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीण मनीष नरवाल के घर पर पहुंचकर परिजनों को बधाई दे रहे हैं। बरोदा हलका के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने भी बधाई दी। ग्रामीण रोहित खरब, मनजीत, प्रिंस, संदीप, मोनू, सोमबीर आदि ने कहा कि मनीष को गोहाना से गांव तक खुली जीप में बैठाकर लाया जाएगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed