{"_id":"6949ad61f32351f5d50c8620","slug":"celebrating-the-anniversary-of-sunday-on-cycle-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147131-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संडे ऑन साइकिल की मनाई वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संडे ऑन साइकिल की मनाई वर्षगांठ
Tue, 23 Dec 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34- सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की वर
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बहालगढ़ राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) एनआरसी की ओर से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की फिट इंडिया पहल के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की वर्षगांठ पर साइक्लिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की सोनीपत, रोहतक, एसटीसी हिसार, कुरुक्षेत्र व भिवानी में एक साथ आयोजित किए गए। साइक्लिंग कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों व बैंक कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अर्जुन अवॉर्डी ज्योति सुरेखा वेन्नम, अभिषेक वर्मा व अंतरराष्ट्रीय पहलवान नितेश भी शामिल हुए।
सभी प्रतिष्ठित खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, साइक्लिंग व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने व लोगाें को सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
साथ ही संदेश दिया गया कि साइक्लिंग न केवल पर्यावरण के अनुकूल, बल्कि सरल व प्रभावी स्वास्थ्य गतिविधि भी है। अधिकारियों ने बताया कि साई में आयोजित कार्यक्रम संडे ऑन साइकिल पहल की सफलता व निरंतरता का प्रतीक रहा।
फिट इंडिया के विजन को साकार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा, जिसने समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।