फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Celebrated Devi Lal's birth anniversary by donating 109 units of blood in the camp

शिविर में 109 यूनिट रक्तदान कर मनाई देवीलाल की जयंती

Mon, 26 Sep 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Devi Lal's birth anniversary by donating 109 units of blood in the camp
शिविर के दौरान रक्तदाता के साथ जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया व अन्य। संवाद - फोटो : Sonipat
जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सोनीपत के अलावा गोहाना व गन्नौर में देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं व लोगों को पूर्व उप प्रधानमंत्री की नीतियों पर चलकर सामाजिक सेवा के लिए कार्य करते रहने का आह्वान किया। मुरथल रोड पर लगाए गए रक्तदान शिविर के दौरान 109 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

सोनीपत में मुरथल रोड पर जजपा की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी उनकी नीतियों पर चलते हुए सामाजिक सेवा के लिए कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने बाल ग्राम राई में बच्चों को फल व किताबें बांटीं। इस दौरान पवन खरखौदा, रणबीर दहिया, बबीता दहिया, अजित आंतिल, रोहताश दहिया, रामकिशन तुषीर, सोनीपत हलकाध्यक्ष संदीप गहलावत, राई हलकाध्यक्ष ओम प्रकाश रसोई, खरखौदा हलका अध्यक्ष देवेंद्र दहिया, महिला जिला अध्यक्ष अंजू बाला खटक, रमेश पहलवान बड़ौली, युवा जिलाध्यक्ष रवि दहिया, इनसो जिलाध्यक्ष शुभम नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जजपा कार्यकर्ताओं ने देवीलाल को किया नमन
फोटो 22: गांव आहुलाना में देवीलाल की प्रतिमा के सामने नमन करते जजपा नेता और कार्यकर्ता
गोहाना। जजपा के बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर नमन किया। गांव आहुलाना स्थित चीनी मिल में चौ. देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने मिल परिसर में नीम और पीपल के पौधे रोपे। गांव आहुलाना में गोशाला गोवंश को गुड़ और चारा खिलाया। जजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मलिक ने कहा कि देवीलाल देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए पेंशन की शुरुआत की। जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. राममेहर राठी, बरोदा हलकाध्यक्ष शीलू खासा, हलका युवा अध्यक्ष राकेश मलिक, अशोक मोर, आईटी सेल लोकसभा प्रभारी अनिल मान, अमित मोर, निर्मला मोई, रामप्रसाद शर्मा, किरण भाटिया, प्रदीप मलिक, सुरेंद्र माहरा, राजेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती
फोटो 28: गन्नौर में देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते जजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
गन्नौर। जजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनकी जयंती मनाई। इससे पहले जजपा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल त्यागी, रणधीर मलिक, सियानंद त्यागी ने उनकी प्रतिमा की सफाई की। अनिल त्यागी ने कहा कि हरियाणा के निर्माता रहे चौधरी देवीलाल सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी, किसानों, गरीबों, मजदूरों और कमेरे वर्ग के मसीहा ही नहीं थे, बल्कि एक युगपुरुष थे। इस दौरान भाने राम, युवा हलकाध्यक्ष सुधीर धनखड़, अनुपम रापरिया, पार्षद नरेश वर्मा, धर्मबीर धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed