फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Celebrate Holi with restraint, police will be on the lookout

Sonipat News: होली पर संयम के साथ करें मस्ती, पुलिस की रहेगी नजर

Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi with restraint, police will be on the lookout
सोनीपत। होली को लेकर जिले की पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ आमजन से भी अपील की है कि वो सतर्कता और संयम के साथ मस्ती करें।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं पूर्वी जोन प्रबीना पी ने बताया कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पीसीआर और राइडर टीमें लगातार निगरानी रखेंगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें, क्या न करें
-होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं।
-जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।
-नशा करके वाहन न चलाएं। कोई भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न डालें।
-किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या 112 हेल्पलाइन पर दें।
-किसी भी आपात स्थिति में भी तुरंत नजदीकी थाने या 112 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed