फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CCTV cameras have been installed in Samaspur Gamra, and arrangements have been made for a park, paved roads, and a perimeter road.

Sonipat News: समसपुर गामड़ा में लगे सीसीटीवी, पार्क, पक्की सड़क व फिरनी की हुई व्यवस्था

Thu, 01 Jan 2026 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras have been installed in Samaspur Gamra, and arrangements have been made for a park, paved roads, and a perimeter road.
फोटो 23- सोनीपत के गन्नौर के गांव समसपुर गामड़ा में करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधाय
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने गांव समसपुर गामड़ा में बुधवार को करीब 50.44 लाख रुपये की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। गांव में 10.94 लाख रुपये से फिरनी का निर्माण करवाया गया है। एचआरडीएफ योजना के तहत 17.50 लाख रुपये से पार्क व गोमाता घाट का निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन

वहीं किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 लाख रुपये से चार खेतों के रास्तों को पक्का करवाया गया। इससे बारिश के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा गांव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 10 लाख रुपये से सीसीटीवी भी लगवाए कैमरे लगाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं के साथ समसपुर गामड़ा आदर्श गांव के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान का सरपंच गुरमेल सिंह व ग्रामीणों ने मिलकर आभार जताया। विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य गांवों में भी पक्की सड़कें, पार्क, सुरक्षा, अन्य मूलभूत सुविधाएं शहरों के समान उपलब्ध करवाना है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाबा दीपक नाथ महाराज, ओमप्रकाश वाल्मीकि, सुरेश, नरेश, कुलदीप, रामकुमार, अनिल, महेश, नरेंद्र, प्रदीप, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed