{"_id":"6a63cd8dd392d2df1d0bbfe1","slug":"cc-lanes-worth-171-crore-will-be-constructed-in-malviya-nagar-and-vikas-nagar-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157500-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मालवीय व विकास नगर में 1.71 करोड़ से बनेंगी सीसी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मालवीय व विकास नगर में 1.71 करोड़ से बनेंगी सीसी गलियां
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मालवीय नगर में गली निर्माण के शुभारंभ पर बुजुर्ग से नारियल तुड़वाते विधायक नि
- फोटो : Samvad
सोनीपत। मालवीय नगर और विकास नगर में सीवर लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई गलियों का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। नगर निगम की ओर से करीब 1.71 करोड़ रुपये की लागत से दोनों क्षेत्रों में सीसी गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने किया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि कुछ समय पहले दोनों क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद गलियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया है।
मेयर राजीव जैन ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गलियों के निर्माण से लोगों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
शुभारंभ के दौरान पार्षद राजकुमार शर्मा, राजेश मलिक, होशियार सिंह सैनी, सुरेश गहलावत, धर्मवीर घनघस, रणबीर चहल, सुखबीर दहिया, धर्म सिंह फुलिया, रामफल खोखर, रमेश गर्ग, नीरज और नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।