{"_id":"67be1b1a6a9e993fb7070533","slug":"cbse-exams-students-who-came-out-after-giving-the-paper-said-the-paper-came-as-per-preparation-faces-were-happy-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132851-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षाएं : पेपर देेकर निकले विद्यार्थी बोले-तैयारी के अनुरूप आया था पेपर, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई परीक्षाएं : पेपर देेकर निकले विद्यार्थी बोले-तैयारी के अनुरूप आया था पेपर, खिले चेहरे
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित डीएवी मल्टीपरपज स्कूल से पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। स
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से संचालित परीक्षाओं के तहत मंगलवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, टेक्सटाइल डिजाइन, टेक्सेशल व फ्रेंच विषय का पेपर दिया। पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों केे चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर बेहद आसान था। उन्होंने जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुरूप प्रश्नपत्र आया था, जिसे निर्धारित समय में ही पूरा हल कर लिया था। अब आगामी पेपर की तैयारी करेंगे।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में पेपर दिया। दोनों कक्षाओं के पेपर के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया था। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सुबह 10:00 परीक्षा केंद्रों पर गेट बंद कर दिया गया था। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले पेपर दे दिया गया था, जिससे वह पेपर को ठीक प्रकार से पढ़ सके।
वर्जन
बोर्ड परीक्षाओं के तहत मंगलीवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, टेक्सटाइल डिजाइन, टेक्सेशल व फ्रेंच विषय का पेपर दिया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से पेपर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
-वीके मित्तल, प्राचार्य, डीएवी मल्टीपरपज स्कूल, सेक्टर-15