फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Caution: This is also a way of cheating... By pushing the masons on the pretext of pushing among themselves, by changing the debit card, 45,000 rupees were withdrawn from the account.

सावधान : ठगी का एक तरीका यह भी... आपस में धक्का-मुक्की के बहाने राजमिस्त्री को धक्का देकर डेबिट कार्ड बदल कर खाते से निकाले 45 हजार रुपये

Thu, 01 Sep 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Caution: This is also a way of cheating... By pushing the masons on the pretext of pushing among themselves, by changing the debit card, 45,000 rupees were withdrawn from the account.
बहालगढ़ चौक स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम बूथ। संवाद - फोटो : Sonipat
ठग लगातार नए-नए तरीके अपना कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। बहालगढ़ चौक स्थित एचडीएफसी के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए राजमिस्त्री के साथ नए तरीके से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने आपस में धक्कामुक्की के बहाने राजमिस्त्री को धक्का देकर उनका डेबिट कार्ड बदलकर 45 हजार रुपये निकाल लिए। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के जिला करौली के गांव सिकंदरपुर फिलहाल गांव असावरपुर निवासी जीवन लाल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका पीएनबी की हिंडोल सिटी स्थित शाखा में खाता है। उन्होंने उसका डेबिट कार्ड बनवा रखा है। जीवन लाल का आरोप है कि वह 27 अगस्त को बहालगढ़ स्थित एचडीएफसी के एटीएम में पैसे निकालने गए थे। उन्होंने डेबिट कार्ड को एटीएम में डालकर पिन डाला तो चार युवक अंदर आ गए। वह अंदर आते ही आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। एक युवक ने अचानक उसे धक्का दे दिया। जिससे वह हड़बड़ा गए। इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड बदल लिया गया। वह पैसे लेकर आ गए। आने के बाद एक घंटे में उनके खाते से पहले 23 हजार, 10 हजार, 10 हजार व दो हजार रुपये कटने के मैसेज आए। उन्होंने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। उन्हें समझते देर न लगी कि युवकों ने उसका डेबिट कार्ड बदल पैसे उड़ाए हैं। उन्होंने बैंक में संपर्क किया और बाद में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से युवकों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकालते समय ये सावधानी बरतें
-एटीएम से पैसे निकालते समय किसी अन्य को बूथ में खड़ा न होने दें।
अपना डेबिट कार्ड किसी को न दें और न ही अपना पासवर्ड किसी से साझा करें।
कई लोगों को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना नहीं आता है। ऐसे में वह डेबिट कार्ड का प्रयोग न करें।
एटीएम बूथ में जाने के बाद ध्यान रखें कि किसी ने क्लोनिंग मशीन तो नहीं लगा रखी है।
एटीएम बूथ में देखें कि पासवर्ड डालने के स्थान के आसपास कोई हिडन कैमरा न लगा हो।
एक माह में डेबिट कार्ड बदलने का तीसरा मामला
19 अगस्त को बरोदा निवासी श्रमिक ने सिटी गोहाना थाना में डेबिट कार्ड बदल 65 हजार रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कराया था। एटीएम से पैसे नहीं निकलने पर दो युवकों ने उसका डेबिट कार्ड लेकर पैसे निकालकर दिए थे। इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड बदल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 अगस्त को कथूरा निवासी फैक्टरी कर्मी ने डेबिट कार्ड बदल 1.48 लाख रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कराया था। वह भी बहालगढ़ स्थित एटीएम पर रुपये निकलवाने आए तो दो युवकों ने बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया था।

राजमिस्त्री ने पैसे निकालते समय धक्का देकर उसका डेबिट कार्ड बदलने व बाद में पैसे निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed