फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Caught giving the location of the investigation team through WhatsApp

Sonipat News: व्हाट्सएप से जांच दल की लोकेशन देने वाला पकड़ा

Fri, 21 Jul 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Caught giving the location of the investigation team through WhatsApp
गोहाना। गोहाना से सोनीपत आ रही रोडवेज बस में फ्लाइंग ने एक युवक को पकड़ा है। वह अपने मोबाइल में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फ्लाइंग की लोकेशन बता रहा था। फ्लाइंग ने जब युवक से टिकट मांगा तो उसके पास टिकट नहीं मिला। उसका मोबाइल जांचने पर उसमें व्हाट्सएप ग्रुप में 5 ग्रुप मिले, जिसमें फ्लाइंग की लोकेशन की जानकारी दी जा रही थी। रोडवेज कर्मियों ने युवक की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने रोडवेज कर्मियों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह फ्लाइंग टीम रमेश कुमार निरीक्षक के नेतृत्व में जांच पर थी। इस दौरान उन्होंने गोहाना-सोनीपत सड़क पर बस को रुकने का इशारा किया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों का टिकट जांचा। इस बीच फ्लाइंग सदस्यों ने सीट पर बैठे एक युवक से टिकट मांगा तो वह कुछ देर तक टालमटोल करता रहा। जब दोबारा से टिकट मांगा तो उसने कहा कि टिकट नहीं लिया है। टीम ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें व्हाट्सएप के 5 ग्रुप बनाए हुए थे। जिसमें ग्रुप के सदस्यों को फ्लाइंग की लोकेशन बताई जा रही थी। इस पर टीम ने उसका मोबाइल फोन लेकर उसे नीचे उतार लिया। युवक ने अपनी पहचान ढराना निवासी रवि बताई है। रोडवेज कर्मियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को ग्रुप एडमिन के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed