फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cashless medical treatment up to 1.50 lakh for accident victims.

Sonipat News: हादसा पीड़ितों को 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज

Thu, 18 Jun 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cashless medical treatment up to 1.50 lakh for accident victims.
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान एसडीएम एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आ
सोनीपत। पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पहले सात दिन तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1.50 लाख रुपये का कैशलेस उपचार कराया जाएगा। एसडीएम एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सुभाष चंद्र ने दी। इस योजना का उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव महमूद अहमद ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान सुभाष चंद्र ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली करीब 50 प्रतिशत मौतों को समय पर उपचार देकर रोका जा सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग अथवा शहरी सड़कों पर दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। पीएम-जेएवाई के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उपचार में लापरवाही मिलने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित का ई-डीएआर पोर्टल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed