फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash was stolen from the accounts of bank manager and villager

Sonipat News: बैंक मैनेजर व ग्रामीण के खातों से नकदी उड़ाई

Sun, 03 Nov 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Cash was stolen from the accounts of bank manager and villager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। साइबर ठगों ने बैंक मैनेजर का मोबाइल हैक कर 9.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा ग्रामीण के पास भांजा बनकर कॉल करने के बाद खाते में साढ़े चार लाख रुपये डलवाने की घटना हुई।

वेस्ट रामनगर निवासी व पंजाब नेशनल बैंक सोहटी शाखा के प्रबंधक बलराज ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर को उन्होंने अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सएप डाउनलोड किया था। तभी किसी ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया। 25 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। उन्होंने मैसेज देखकर तुरंत अपने खाते को बंद करा दिया। उन्होंने देखा कि उनके खाते से 9,80,500 रुपये कट चुके थे। उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि फर्जी वेबसाइट से उनके खाते से फर्जी कागजात पर खोले गए बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मिमारपुर निवासी सोनू ने बताया कि 23 अक्तूबर को उनके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कनाडा में रह रहा उनका भांजा सन्नी बताया। उसने कहा था कि मामा वह आपके बैंक खाते में 18.15 लाख भेज रहा है। उनके दोस्त हरजीत की पत्नी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। आप उनके दोस्त की रुपये से मदद कर देना। उसने अपने दोस्त का मोबाइल नंबर भी दिया था। साथ ही उसे साढ़े चार लाख रुपये देने को कहा था। उन्होंने प्रवीन पनिहाई व हरीश केश राय के खाते नंबर दिए। उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये भेज दिए। बाद में फिर से कॉल कर दो लाख देने की मांग की। तब उसे आवाज अपने भांजे की नहीं लगी। उन्होंने जांच की तो ठगी का पता लगा। मामले से साइबर थाना पुलिस को अवगत कराया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वास बनाने को भेजी स्लिप, मैनेजर बनकर की कॉल

पीडि़त का कहना है कि साइबर ठग ने विश्वास बनाने को उनके पास बैंक खाते में रुपये जमा कराने की फर्जी स्लिप भेजी। साथ ही मैनेजर बनकर व्हाट्सएप पर कॉल कर कहा कि दिल्ली बैंक से बोल रहे हैं। आपके खाते में कनाडा से 18.15 लाख रुपये जमा हुए है। यह राशि 24 घंटे में भारतीय मुद्रा में बदलकर आपके बैंक खाते में आएगी। जिससे उसे विश्वास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed