फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash, ring stolen from woman's bag in e-rickshaw

Sonipat News: ई-रिक्शा में महिला के बैग से नकदी, अंगूठी चोरी

Thu, 06 Apr 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cash, ring stolen from woman's bag in e-rickshaw
सोनीपत। बाजार से खरीदकर कर ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही महिला का बैग काटकर नकदी, सोने की अंगूठी, डेबिट कार्ड चोरी कर लिए गए है। चोरी का शक गीता भवन से बच्ची के साथ ई-रिक्शा में सवार हुई दो महिलाओं पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंचकूला डीएलएफ कॉलोनी की रहने वाली कमलेश ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल अपने मायके सोनीपत आई हुई है। कमलेश ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ बाजार गई थी। वापस लौटते समय ई-रिक्शा में सवार हो गई। ई-रिक्शा में गीता भवन से एक छह साल की बच्ची समेत दो महिला भी सवार हुई थी। वह आरओबी पर उतर कर घर की ओर जाने लगी। तभी उसने देखा कि बैग कटा हुआ है। जांच की तो बैग में रखा पर्स गायब था। जिसमें 14 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व डेबिट कार्ड था। उन्होंने शक जताया कि पर्स को दो महिलाओं ने चोरी किया है। उसने मायके वालों को अवगत कराया तो ई-रिक्शा चालक व उसके सवार महिलाओं की तलाश की गई। उनका कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed