फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash reward will be given for giving better information about waste management

कचरा प्रबंधन की बेहतर जानकारी देने पर मिलेगा नकद इनाम

Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cash reward will be given for giving better information about waste management
नगर निगम कार्यालय। संवाद - फोटो : Sonipat
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। स्वच्छता रैंकिंग के मामले में इस वर्ष 132 पायदान पिछड़ने के बाद नगर निगम ने रैंकिंग सुुधारने की योजना तैयार की है। इसके तहत अब लोगों की राय व उनका सहयोग लेकर शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज की शुरुआत की है। वर्तमान में नगर निगम के पास गीले व सूखे कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं है। नगर निगम ने लोगों से गीले व सूखे कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए राय मांगी है। शहर के लोगों को अपनी राय देने के साथ ही कोई नई टेक्नोलॉजी या एप की जानकारी देनी होगी। बेहतर जानकारी देने वाले शहरवासियों को नकद इनाम दिया जाएगा।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत वर्ष 2017 से शहरों को रैंकिंग देने की शुरुआत की गई थी। उस समय स्वच्छ भारत अभियान की रैंकिंग में सोनीपत 243वें स्थान पर आया था। वर्ष 2018 में रैंकिंग में सुधार हुआ और यह 156वें पायदान पर पहुंच गया था। वर्ष 2019 में स्वच्छता सर्वेक्षण में सोनीपत शहर पिछड़कर देश में 161वें स्थान पर चला गया था। उसके बाद वर्ष 2020 में काफी सुधार के बाद सोनीपत को 103वां स्थान मिला था, लेकिन इस बार यह 235वें स्थान पर पहुंच गया है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। गीले व सूखे कूड़े का प्रबंधन नहीं होने के कारण शहर में मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। समय पर कूड़े का निस्तारण नहीं किए जाने से मेयर व निगम पार्षद भी नाराज हैं। ऐसे में नगर निगम ने शहर की स्वच्छता के लिए नई योजना तैयार की है, जिससे लोगों को जोड़ा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

वेबसाइट पर 15 तक जमा करवानी होंगी प्रविष्टियां
स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज की शुरुआत की गई है। इसके लिए निगम की वेबसाइट secymc.sonepat@hry.nic.in पर 15 दिसंबर तक व्यक्ति अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। यदि किसी के पास गीले व सूखे कचरे के प्रबंधन व उसकी निगरानी संबंधित कोई टेक्नोलॉजी या एप है तो वह स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज में हिस्सा लें। बेहतर प्रदर्शन करने पर नगर निगम की ओर से प्रथम स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को सात हजार व तीसरे स्थान पर आने वाले को पांच हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वर्ष 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में सोनीपत शहर की रैंकिंग बेहतर करने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज की शुरुआत की गई है। जिसमें गीले व सूखे कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए लोगों से राय मांगी गई है। निगम की वेबसाइट पर 15 दिसंबर तक कोई भी व्यक्ति अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। बेहतर राय, टेक्नोलॉजी या किसी एप की जानकारी देने वाले को नकद इनाम दिया जाएगा।
- सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed