फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cash, jewellary stolen from house

Sonipat News: तुम्हारी मां घर पर नहीं है, मैंने चोरी कर ली है, इतना कहकर नकदी व आभूषण लेकर भाग युवक

Sun, 19 Mar 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
cash, jewellary stolen from house
गोहाना। शहर के मुख्य बाजार में चोर ने एक बंद घर में सेंध लगा दी। तभी मकान मालिक का बेटा पहुंचा और दरवाजा खोलने के लिए अपनी मां को आवाज लगाई तो चोर ने उससे कहा कि तुम्हारी मां घर नहीं है और मैंने चोरी कर ली है। इतना कहकर चोर छत के रास्ते भाग गया। मकान मालिक के बेटे को पहले चोर की बात पर विश्वास नहीं हुआ, वह घर के अंदर गया तो होश उड़ गए। चोर नकदी व सोने की अंगूठी चुरा ले गया था। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर में एलावादी चौक के निकट गुलशन मेहता का घर है। उनकी पुरानी सब्जी मंडी में अचार की दुकान है। वह दुकान पर थे और उनका बेटा राहुल कहीं गया था। राहुल की मां भी सत्संग में गई थी और घर का दरवाजा बंद था। जब राहुल घर पहुंचा तो उसने सोचा कि मां सो रही है। उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए बाहर से कुंडी खटखटाई और मां को आवाज लगाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। उसी समय घर में मौजूद चोर ने कहा कि तुम्हारी मां घर पर नहीं है और मैंने चोरी कर ली है। उसके बाद वह सीढि़यों से छत पर चढ़कर भाग गया। राहुल को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन वह घर के अंदर गया तो सामान बिखरा मिला। चोर लगभग दो लाख रुपये और सोने की अंगूठी चोरी कर ले गया। घर में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हो गई है। मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed