फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cases will be resolved through mediation: Pracheta

मध्यस्थता से सुलझाए जाएंगे मुकदमे : प्रचेता

Thu, 03 Jul 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cases will be resolved through mediation: Pracheta
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जन जागरूकता अभियान मेडिएशन फॉर द नेशन की शुरुआत की गई है। यह अभियान जनता को सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थता के महत्व को रेखांकित करता है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमों को मध्यस्थता केंद्र की ओर से सुलझाने के प्रयास किया जाएंगे। अभियान के तहत 31 जुलाई तक उचित लंबित मुकदमों को समझौता केंद्र सोनीपत मे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरा वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, विभाग वसूली, विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण व अन्य उपयुक्त सिविल मामले भेजे जाएंगे। जिन लोगों के मुकदमे विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं वे संबंधित अदालत से अपने मुकदमे समझौता केंद्र में भिजवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता ऐसा मंच है जो दोनों पक्षों को आपसी सहमति से, बिना विवाद को लंबा खींचे, समाधान करने का अवसर देता है। अभियान से संवाद और समझदारी से ही स्थायी समाधान संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed