फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case of robbery of from bank cash van in Sonipat, accused arrested after encounter; shot in the leg

Sonipat: बैंक की कैश वैन से 38 लाख रुपये की लूट का मामला, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; पांव में लगी गोली

Fri, 05 Jul 2024 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

एसएजी यूनिट को दीपक की गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला, जिसके आधार पर यूनिट ने प्रभारी अजय धनखड़ की अगुवाई में उसका झज्जर से पीछा करना शुरू किया। पीछा करते समय दीपक ने एसएजी टीम पर रोहणा-बरोणा मार्ग पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Case of robbery of from bank cash van in Sonipat, accused arrested after encounter; shot in the leg
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने खरखौदा में रोहणा से बरोणा मार्ग पर बैंक की कैश वैन से लूटपाट करने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झज्जर के रेवाड़ी खेड़ा निवासी दीपक के रूप ने हुई है। मुठभेड़ में दीपक को पैर में गोली लगी है। दीपक पर कुंडली के एचडीएफसी बैंक में 38 लाख रुपये की लूट का आरोप है।

विज्ञापन


झज्जर के रेवाड़ी खेड़ा का निवासी दीपक बाइक पर सवार था। एसएजी यूनिट को दीपक की गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला, जिसके आधार पर यूनिट ने प्रभारी अजय धनखड़ की अगुवाई में उसका झज्जर से पीछा करना शुरू किया। पीछा करते समय दीपक ने एसएजी टीम पर रोहणा-बरोणा मार्ग पर गोली चला दी। बचाव में टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दीपक के पैर में गोली मारी और उसे काबू में किया।
विज्ञापन


दीपक कुंडली के एचडीएफसी बैंक में 38 लाख रुपये की लूट में शामिल था और तब से फरार चल रहा था। मुठभेड़ में घायल दीपक को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में लिया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed