{"_id":"691397aa59bda5287603b80e","slug":"case-of-attempted-burning-alive-no-action-taken-even-after-complaint-on-cm-window-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145119-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिंदा जलाने के प्रयास का मामाला...सीएम विंडो पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिंदा जलाने के प्रयास का मामाला...सीएम विंडो पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
Wed, 12 Nov 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांधी नगर में व्यक्ति को उसके ही कमरे में जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता गांधी नगर निवासी राजेंद्र पहल ने कहा कि इस संबंध में सीएम विंडो पर भी शिकायत दी गई लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गन्नौर पुलिस ने सीएम विंडो के जवाब में लिखा है कि विभिन्न जगहों की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करनी बाकी है। आरोप है कि घटना को लगभग एक महीना बीतने वाला है लेकिन पुलिस अभी तक सीसीटीवी फुटेज नहीं निकलवा पाई है। यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो साक्ष्य मिट भी सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मामले में दर्ज एफआईआर में आरोपी का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है। उन्होंने अपने छोटे भाई हवासिंह पर आग लगाने का शक जताया लेकिन पुलिस ने उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। शिकायतकर्ता ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
64 वर्षीय राजेंद्र सिंह अपने कमरे में सो रहे थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से कुंडी लगाकर खिड़की की जाली तोड़ी और कमरे में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। झुलसे राजेंद्र सिंह की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में थाना गन्नौर पुलिस ने राजेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी हवा सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।