{"_id":"5e6001098ebc3ef40f50bed9","slug":"case-fill-fimus-s-three-doctor-and-its-staff-sonipat-news-rtk5454668159","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिम्स अस्पताल के तीन डाक्टरों समेत स्टाफ सदस्यों पर लापरवाही का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिम्स अस्पताल के तीन डाक्टरों समेत स्टाफ सदस्यों पर लापरवाही का केस दर्ज
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ रोड पर जाट जोशी के पास स्थित फिम्स अस्पताल के तीन चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों पर एक महिला मरीज के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। महिला के पति का आरोप है कि उपचार में लापरवाही के चलते ही उसके पत्नी की मौत हो गई थी। व्यक्ति ने मामले की शिकायत एसपी को दी थी। जिस पर अब बहालगढ़ चौकी पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के ककरोई रोड स्थित श्याम नगर के रहने वाले महेश राज गोयल ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में आरोप लगाया कि फिम्स अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई। महेश राज ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी ललिता गोयल को बुखार के चलते 17 जनवरी, 2018 को फिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे हल्की कमजोरी थी और बुखार था। अस्पताल में डा. श्रीकांत रंगनाथ खाके की देखरेख में उनका उपचार शुरू हुआ था। जहां उसके कई टेस्ट हुए थे। वह टेस्ट नार्मल आए थे। बाद में 18 जनवरी, 2018 को उसकी पत्नी की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे बैचेनी के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिस पर उसे भांप भी दी गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। जिस पर उसे आईसीयू में ले जाया गया। उसके एक दिन बाद पता लगा कि उसके हृदय में दिक्कत है। वहां पर उसका इलाज कर रहे डॉ.श्रीकांत नहीं मिले। वहां अन्य डाक्टर ने उपचार किया। इस पर उसने हृदय के विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि अब काफी देर हो चुकी है। वह 21 जनवरी, 2018 को अपनी पत्नी को दिल्ली के महाराज अग्रसेन अस्पताल में लेकर गए थे। व्यक्ति का आरोप है कि एंबुलेंस में भी बेहतर सुविधा नहीं दी गई। बाद में 22 जनवरी, 2018 को उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। व्यक्ति का आरोप है कि चिकित्सकों के उपचार में लापरवाही से ही उसकी पत्नी की जान गई है। मामले की जांच चिकित्सकों के बोर्ड से कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने डा. अनिल जैन, डा. संदीप जैन, डा. श्रीकांत रंगनाथ व प्रशासक महिपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्यक्ति ने पत्नी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल से रिकार्ड लेकर मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अनिल कुमार, चौकी प्रभारी बहालगढ़