फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed for fraud and copy right act for selling beedi with fake mark

नकली मार्का लगा बीड़ी बेचने पर धोखाधड़ी व कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Jun 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed for fraud and copy right act for selling beedi with fake mark
शहर में एक दुकानदार एक प्रतिष्ठित कंपनी का नकली मार्का लगा कर बीड़ी बेच रहा था। कंपनी के सेल्स अधिकारी की शिकायत शहर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में गांव चांद्रा का रोनी विश्वास एक बीड़ी कंपनी में सेल्स अधिकारी है। उसे कंपनी द्वारा दिल्ली और हरियाणा में जांच के लिए अधिकृत किया गया है। वह अपने साथियों के साथ वीरवार को गोहाना में जांच के लिए आया था। उसे सूचना मिली की गोहाना में पुरानी सब्जी मंडी के निकट एक दुकानदार कंपनी के नाम से नकली लेबल और रैपर लगा कर बीड़ी बेचता है। रोनी और उसके साथी पुलिस को साथ लेकर सब्जी मंडी के निकट एक दुकान के गोदाम पर पहुंचे तो वहां नकली बीड़ियों के पूड़े रखे हुए थे। गोदाम में कंपनी का मार्का लगा कर बीड़ी के पैकेट तैयार किए गए थे। रोनी की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार हंसराज के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed