{"_id":"6240b86c94e4df1d761be0b0","slug":"case-filed-against-eight-including-three-nominees-for-shooting-security-guard-sonipat-news-rtk6422430191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड को गोली मारने के मामले में तीन नामजद समेत आठ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड को गोली मारने के मामले में तीन नामजद समेत आठ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भठगांव में सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने घायल के भाई के बयान पर तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। उसका सोमवार को ऑपरेशन किया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की के लापता होने की रंजिश में यह गोली चली है।
गांव भठगांव के रहने वाले संदीप कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई विनोद उर्फ बुच्चा दिल्ली में सुरक्षा गार्ड है। वह शनिवार रात को घर के बाहर परचून की दुकान के पास खड़ा था। उसी समय गांव के लाखन, सोमवीर उर्फ तोतला और सुमित वहां पर पहुंचे। इनके साथ पांच अन्य युवक थे, जिनके नाम वह नहीं जानता। उन्होंने आते ही विनोद पर गोलियां चला दीं। उसकी बाजू और पीठ में दो गालियां लगी हैं। आरोपी उसे मारने की फिराक में थे, लेकिन तभी गांव के लोगों की भीड़ जुटने के कारण वे धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार पीजीआई रोहतक में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका सोमवार को ऑपरेशन किया जाएगा। संदीप कुमार का कहना है कि उनकी गांव में पुरानी रंजिश है, जिसके चलते जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन
गोली मारकर घायल करने के मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामला गांव से एक लड़की के लापता होने से जुड़ा है। उसके चलते ही दोनों पक्षों में रंजिश है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।