फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car rider hits bike, one dead

Sonipat News: कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 12 Apr 2024 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Car rider hits bike, one dead
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उनके साथ दूसरी बाइक पर चल रहे उनके साथियों ने दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया था। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के गांव टीका नगला निवासी अंशु ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली में किराए पर रहकर फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनके साथ उनके गांव के ही दीपक व शिवम भी रहते हैं और कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते हैं। अंशु ने बताया कि बुधवार को दीपक और शिवम बाइक पर सवार होकर फैक्टरी के लिए निकले थे। उनके पीछे वह अपनी बाइक पर चल रहे थे। जब वह फैक्टरी एरिया के सेक्टर-56 में पहुंचे तो इसी दौरान संपर्क मार्ग से एक कार चालक बिना इंडिकेटर दिए सीधे मुख्य मार्ग पर अपनी कार लेकर आ गया, जिससे दीपक व शिवम बाइक समेत कार से टकरा गए। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे दीपक के सिर व हाथ-पैर और शिवम के शिवम को सिर, मुंह व हाथ पर चोट लगी। वह राहगीरों की मदद से दोनों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। शिवम की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से भी परिजन उसे उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद ले गए हैं। पुलिस ने अंशु के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed