{"_id":"632bea9234a25234745d55e3","slug":"car-hit-man-and-child-on-national-highway-44-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Accident: सड़क पार कर रहे व्यक्ति और बच्चे को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat Accident: सड़क पार कर रहे व्यक्ति और बच्चे को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
Thu, 22 Sep 2022 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:24 AM IST
सार
नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई स्थित एथनिक इंडिया के पास देर रात सड़क पार कर रहे व्यक्ति व बच्चे को पंजाब नंबर की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा व व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति और बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि दोनों पिता-पुत्र थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई स्थित एथनिक इंडिया के पास देर रात सड़क पार कर रहे व्यक्ति व बच्चे को पंजाब नंबर की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा व व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शवों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही पहचान का प्रयास तेज कर दिया है। पुलिस ने उनके फोटो सोशल मीडिया ग्रुप पर भेजे हैं। राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शवों की पहचान का प्रयास जारी है।
विज्ञापन