{"_id":"667d98d24a722bde7b094dce","slug":"car-full-of-liquor-caught-driver-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120347-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शराब से भरी कार पकड़ी, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शराब से भरी कार पकड़ी, चालक गिरफ्तार
Thu, 27 Jun 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शराब से भरी एक कार पकड़ी है। आरोपी ने पुलिस को देख कर कार लेकर गांव रायपुर में घुस गया। पुलिस भी पीछा करते हुए रायपुर गांव में पहुंच गई। रायपुर गांव में गली में नाले का काम चला हुआ था। गली को बीच से खोद रखा था। इस वजह से कार आगे नहीं जा सकी। इसके बाद पुलिस ने चालक को मौके पर पकड़ लिया। जबकि दूसरा तस्कर भाग गया। आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव खांदरवली निवासी सादिक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार से ब्लू नाइट पव्वे की छह पेटी, रेस-7 की दस पव्वा पेटी और देशी शराब की 38 पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन