{"_id":"6768645f5e99044df4067ac4","slug":"car-fell-into-a-minor-people-broke-the-glass-and-came-out-to-save-their-lives-police-took-them-out-with-a-crane-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129683-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: माइनर में गिरी कार, शीशा तोड़ बाहर निकल बचाई जान, पुलिस ने क्रेन से निकाली बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: माइनर में गिरी कार, शीशा तोड़ बाहर निकल बचाई जान, पुलिस ने क्रेन से निकाली बाहर
Mon, 23 Dec 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के गांव झरोठ के पास गुरुग्राम माइनर में गिरी गाड़ी को बाहर निकालती क्रेन। स्रोत:
खरखौदा। गांव आनंदपुर-झरोठ की फिरनी के नजदीक गुजर रही गुरुग्राम माइनर में एक कार संतुलन बिगड़ने से जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार हादसे में बच गए, अगर वह कार में फंस जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
खरखौदा-सोनीपत के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठी मोड़ के पास टोल प्लाजा बना हुआ है। इससे बचने के लिए वाहन चालक टोल से कुछ दूर पहले झरोठी मार्ग के रास्ते आनंदपुर व झरोठ गांव के बाहरी छोर से होकर गुजरने वाली गुरुग्राम माइनर के किनारे बनी सड़क का सहारा लेते हैं। वह टोल के साइड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ जाते हैं। इसी रास्ते से शनिवार रात करीब 10 बजे गुजर रहे ललित ने देखा कि कोई वाहन माइनर में उल्टा पड़ा है। ललित ने अपनी कार रोकी और पुलिस को सूचना दी। माइनर में कार गिरी होने की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम के साथ ही दमकल विभाग की टीम व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। कार को माइनर से निकाल पाना संभव नहीं हुआ तो रात को ही क्रेन बुलाकर वरना कार को बाहर निकाला गया। गाड़ी में कोई नहीं था, जबकि गाड़ी के आगे वाले दरवाजों के शीशे टूटे हुए थे। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि गाड़ी झज्जर के गांव जसौर खेड़ी निवासी युवक की थी। सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान वह संतुलन नहीं रख पाए और गाड़ी सहित माइनर में जा गिरे। वह शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। सुबह परिजन आकर गाड़ी को ले गए हैं।