फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car driver hits home guard standing at the checkpoint, other personnel jump and save themselves

Sonipat News: नाका पर खड़े होमगार्ड को कार चालक ने मारी टक्कर, अन्य कर्मी कूदकर बचे

Thu, 15 Feb 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Car driver hits home guard standing at the checkpoint, other personnel jump and save themselves
गोहाना। नेशनल हाईवे-44 पर केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर वाहनों का रूट डायवर्ट करने को लगाए गए नाका पर तड़के कार सवार युवक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नाका पर बैरिकेड के पास खड़े होमगार्ड को टक्कर लगी। अन्य कर्मियों ने कूदकर खुद को बचाया। हादसे में कार चालक और उसके दो साथी नाले में टक्कर लगने से घायल हो गए। कार सवार शराब के नशे में थे। राई थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राई थाना में नियुक्त एएसआई तेजपाल ने पुलिस को बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद कुंडली-सिंघु बॉर्डर को बंद किया गया है। जिसके चलते केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट से वाहनों को डायवर्ट करने के लिए वह अपनी टीम के साथ मौजूद थे। उसके साथ सिपाही रोहित, होमगार्ड जवान रोहित, आनंद, प्रदीप, पवन, मुकेश राज, सचिन, विजय, रणबीर, रिंकू, संजय, जोगेंद्र, सुरेश, प्रवीन, सोमबीर व संजय कुमार थे। सभी वहां से गुजर रहे वाहनों को डायवर्ट कर रहे थे। तडक़े करीब सवा तीन बजे एक कार चालक पानीपत की तरफ से तेज गति में आया और सीधा पुलिस नाका को टक्कर मार दी। जिससे नाका के पास खड़े होमगार्ड प्रदीप को चोट लग गई। अन्य कर्मी बचाव में एक तरफ कूद गए। कार की टक्कर लगते ही प्रदीप सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। कार सडक़ के साथ बने नाला से टकरा कर रुक गई। उन्होंने प्रदीप को संभाला तो उसके सिर व पैर में चोट लगी थी। इसके बाद वह कार के पास पहुंचे। कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में उनको भी चोट आई थी। चालक सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान दिल्ली के मौजपुर स्थित विजय मोहल्ला निवासी अदनान के रूप में दी। साथ बैठे युवक ने विजय मोहल्ला के शाकिब उर्फ साचो और तीसरे युवक ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ के खीर दयालपुर फिलहाल गाजियाबाद के भौपारा चौक निवासी हैदर के रूप में दी। तीनों शराब पी रखी थी। पुलिस ने होमगार्ड जवान को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed