फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car collided with a trolley full of debris, the death of the young man

तूड़े से भरी ट्रॉली से टकराई कार, युवक की मौत

Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a trolley full of debris, the death of the young man
गोहाना। जींद रोड पर सफीदों मोड़ के पास एक कार तूड़े से भरी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में अमृतसर से लौट रहे परिवार के बेटे की मौत हो गई और उसके माता-पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के शिव नगर निवासी कुलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 26 सितंबर को अपनी कार से जींद के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। कार में उसकी पत्नी कुलवंत कौर, बेटा गुरलीन सिंह (29) व छोटा बेटा दिवनित सिंह भी थे। वह अमृतसर गुरुद्वारा से मत्था टेककर आ रहे थे। कुलबीर सिंह के अनुसार जब वह गोहाना में जींद रोड पर सफीदों मोड़ के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रैक्टर जा रहा था, जिसमें तूड़े से भरी ट्रॉली जुड़ी हुई थी। उसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी गाड़ी तूड़े से भरी ट्रॉली में जा घुसी। इस कारण उसके बड़े बेटे गुरलीन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे, उसकी पत्नी व छोटे बेटे दिवनित सिंह को काफी चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुलबीर सिंह ने बताया कि ट्रॉली पर कोई सांकेतिक चिह्न या लाइट भी नहीं लगी हुई थी।
विज्ञापन

वर्जन
जींद रोड पर सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। युवक के पिता के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवान, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed