फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car caught fire on National Highway-334B, driver died

Sonipat News: राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर कार में लगी आग, चालक की मौत

Wed, 19 Feb 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire on National Highway-334B, driver died
फोटो 44- राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर कार में लगी आग। संवाद - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गांव रोहणा के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चलती कार में अचानक आग लगने से चालक की जलकर मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी कार जल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार सवार चालक की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी दीपक के रूप में हुई है। दीपक ने दिल्ली के कुतुबगढ़ में मामा-भांजा गारमेंट्स के नाम से दुकान चला रहे थे। वह मंगलवार को रोहतक से दिल्ली के रोहिणी की ओर जा रहे थे। जब वह गांव रोहणा के पास से गुजर रहे थे तो उनकी कार में आग लग गई। पुलिस का कहना है कि कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हाइवे पर गुजर रही कार में अचानक आग लगी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि कार धू-धूकर जलने लगी। इससे हाइवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को दी। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों ने अपने वाहनों को रोक लिया, जिससे हाइवे पर जाम की भी स्थिति बन गई।

फोटो 44- राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर कार में लगी आग। संवाद

फोटो 44- राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर कार में लगी आग। संवाद- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed