फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car burnt to death on Murthal flyover

मुरथल फ्लाईओवर पर धू-धू कर जली कार

Wed, 29 Jul 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Car burnt to death on Murthal flyover
मुरथल फ्लाईओवर पर कार में लगी आग। - फोटो : Sonipat
मुरथल। जीटी रोड स्थित मुरथल फ्लाईओवर एक कार में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख कार सवार चारों युवक समय रहते बाहर निकल गए। आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार ढांचे में बदल चुकी थी।
विज्ञापन

दिल्ली के गांव चांदपुर माजरा निवासी मुकुल, सुनील, सागर, दीपांशु अपने साथी दीपांशु कुमार को छोड़ने गन्नौर आए थे। वहां से चारों साथी वापस दिल्ली जा रहे थे। कार को मुकुल चला था। जब वह मंगलवार दोपहर बाद मुरथल फ्लाईओवर पर पहुंचे तो कार के इंजन से अचालक धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख उन्होंने तुरंत कार को साइड में खड़ा किया और बाहर आ गए। इसी बीच कार के इंजन में अचानक तेज आग लग गई। आग की लपटों को देखकर वह पीछे गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती चली गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार ढांचे में बदल चुकी थी। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर आ गए थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed