फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car and mobile robbed from mother-son who came to attend relative's birthday party

रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए मां-बेटे से कार व मोबाइल लूटा

Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car and mobile robbed from mother-son who came to attend relative's birthday party
शहर के ककरोई रोड पर बदमाश ने पानीपत के हैंडलूम कारोबारी की कार और मोबाइल लूट लिया। बदमाश ने कार में बैठी कारोबारी की मां को भी अगवा कर लिया। महिला को मारने की धमकी देकर कुछ दूर जाकर उतार दिया और कार को लेकर ककरोई की तरफ भाग गया। सिटी थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के सेक्टर 25 पार्ट-2 निवासी भरत कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार को सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में अपने माता-पिता के साथ एक रिश्तेदारी में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था। रात को करीब साढ़े नौ बजे वह बाजार में घूमने के लिए ककरोई चौक की ओर चले गए। वहां पर उसने अपनी मां अनु देवी से मोमोज खाने की इच्छा जताई। इस पर उसने मोमोज की दुकान के बाहर कार को रोक दिया। वह कार को स्टार्ट ही छोड़कर और अपना आईफोन कार में ही रखकर दुकान पर चला गया। उसकी मां अनु देवी कार में ही बैठी थी। वह मोमोज बनवाने लगा। इसी दौरान एक युवक आया और दरवाजा खोलकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। युवक ने उसकी मां को धमकी दी और कार को लेकर ककरोई गांव की ओर भाग निकला। कुछ दूर जाकर उसने अनु देवी से भरत कुमार का मोबाइल छीन लिया और उन्हें कार से नीचे उतार दिया। उसे जब मामले का पता लगा तो उसने आसपास तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसने एक युवक का मोबाइल लेकर अपनी मां के मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने वारदात की जानकारी दी। उसके बाद अपने पिता ब्रजेश नंदा और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को कार लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ककरोई की ओर कार को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रात में एसएचओ सिटी सवित कुमार व चौकी प्रभारी रामकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। रात में ककरोई नहर रोड के पास लगे सीसीटीवी में कार जाती हुई दिख रही है। पुलिस ने भरत के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस भरत कुमार के आईफोन को सर्विलांस पर लगाकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

चंद मिनट में दिया वारदात को अंजाम
भरत ने बताया कि चंद मिनट में ही कार लेकर भाग निकला। उसे अंदेशा है कि युवक ने उसे कार को स्टार्ट छोड़कर जाते देख लिया था। इसी के चलते वह वारदात कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ककरोई चौक की तरफ मोमोज की दुकान के बाहर कार स्टार्ट छोड़कर गए युवक की गाड़ी को एक बदमाश लेकर फरार हो गया। उसने कार सवार युवक की मां को कुछ दूर उतार दिया। युवक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाश के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed