फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cantor driver killed by hitting rod in head

सोनीपत: कैंटर चालक के सिर पर रॉड से वार कर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Sun, 01 Mar 2020 02:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
cantor driver killed by hitting rod in head
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

शहर के गोपालपुर रोड स्थित मॉडल टाउनशिप की जमीन पर अज्ञात हमलावरों ने कैंटर चालक के सिर व चेहरे पर राड से वार कर हत्या कर दी। उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने शव को देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव गोपालपुर निवासी धर्मराज (42) कैंटर चालक था। वह वीरवार को घर से भालौठ जाने की बात कहकर गया था। जिसके बाद शुक्रवार को दिन में उसकी परिवार के सदस्यों सेे फोन पर बात हुई थी लेकिन उसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार शाम को जब धर्मराज का फोन नहीं मिला तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी।
विज्ञापन


उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत करवाया। इसी बीच शनिवार दोपहर को सोहटी गोपालपुर मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। व्यक्ति के सिर व चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी जसबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शनाख्त धर्मराज के रूप में हुई। पुलिस ने शव से कुछ दूर लोहे की राड बरामद की है। राड पर खून लगा हुआ था। पुलिस को अंदेशा है कि राड से ही वार कर धर्मराज की हत्या की गई है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर मौके से सुबूत एकत्रित किए। साथ ही धर्मराज के भतीजे धर्मेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खरखौदा बाईपास पर मिला कैंटर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो धर्मराज का कैंटर खरखौदा बाइपास पर खड़ा मिला है। पुलिस ने उसे भी कब्जे में लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि धर्मराज अपने कैंटर को छोड़कर गोपालपुर रोड पर कैसे पहुंचा।

 गोपालपुर रोड पर कैंटर चालक का शव मिला है। उसके सिर व चेहरे पर वार कर हत्या की गई है। चालक के भतीजे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -जसबीर सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed