{"_id":"6a32fcff4244891b580dbc5b","slug":"canter-truck-loaded-with-270-bags-of-urea-seized-suspected-black-marketing-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155600-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 270 बैग यूरिया से भरा कैंटर पकड़ा, कालाबाजारी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 270 बैग यूरिया से भरा कैंटर पकड़ा, कालाबाजारी की आशंका
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा में पकड़े गए यूरिया को लेकर जांच करते गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक राकेश
पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, चालक नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज
फोटो :14: सोनीपत के खरखौदा में पकड़े गए यूरिया को लेकर जांच करते गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक राकेश व पुलिस। स्रोत कृषि विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कृषि कार्यों के लिए किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद के कालाबाजारी मामला सामने आया है। सैदपुर चौकी पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सोहटी नाके पर कार्रवाई करते हुए 270 बैग यूरिया से भरे एक कैंटर को पकड़ा है। चालक परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में खाद के औद्योगिक दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।
सैदपुर चौकी पुलिस की टीम बुधवार को सोहटी नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कैंटर को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 45-45 किलोग्राम के कुल 270 बैग यूरिया खाद भरे मिले।
कृषि विभाग गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि खाद फरवरी में आयातित स्टॉक से संबंधित बताई गई।
विज्ञापन
कैंटर चालक दिल्ली के सिरसपुर निवासी मृत्युंजय ठाकुर को पकड़ा गया। उसने बताया कि वह यूरिया की खेप रोहतक के सांपला स्थित गोदाम से लेकर बहादुरगढ़ की ओर जा रहा था।
नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे
कृषि विभाग की टीम ने नियमानुसार यूरिया खाद के नमूने लेकर उन्हें सील कर दिया। एक नमूना पुलिस को सौंपा गया, जबकि अन्य नमूनों को जांच के लिए उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खाद और वाहन कब्जे में, जांच शुरू
प्राथमिक जांच में कृषि उपयोग के लिए दी जाने वाली अनुदानित यूरिया खाद के औद्योगिक इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। पुलिस ने यूरिया से भरे कैंटर और पूरी खेप को कब्जे में लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।