{"_id":"69163ecd0daaf3dc600a7b4a","slug":"canter-sinks-again-on-mahalana-road-pulled-out-with-a-crane-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145269-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महलाना रोड पर फिर धंसा कैंटर, क्रेन मंगवाकर निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महलाना रोड पर फिर धंसा कैंटर, क्रेन मंगवाकर निकलवाया
Fri, 14 Nov 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 53: सोनीपत में महलाना रोड धंसने के कारण बने गड्ढे को देखते नगर निगम के आयुक्त हर्षित कुमा
सोनीपत। महलाना रोड पर सेक्टर-23 के पास वीरवार को फिर कैंटर फंस गया। उसे क्रेन मंगवाकर निकलवाया गया। इससे पहले 8 अक्तूबर को भी कई वर्ष पूर्व ईंटों से बनी सीवर लाइन धंसने की वजह से सरियों से लदा ट्रक फंस गया था। बार-बार धंस रही सीवर लाइन को लेकर लोगों में रोष है। सीवर लाइन धंसने की सूचना मिलने के बाद नगर निगम के आयुक्त हर्षित कुमार व एसीयूटी योगेश दिल्हौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सीवर लाइन करीब 40 वर्ष पुरानी है। मिट्टी कटाव के कारण सड़क कमजोर होकर धंस रही है। इस लाइन की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है। - देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
सीवर लाइन करीब 40 वर्ष पुरानी है। मिट्टी कटाव के कारण सड़क कमजोर होकर धंस रही है। इस लाइन की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है। - देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन