फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Canter driver collided with a container standing on the side of the highway, death, the body trapped by the cran

हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से टकराया कैंटर चालक, मौत, क्रेन से निकाला फंसा शव

Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Canter driver collided with a container standing on the side of the highway, death, the body trapped by the cran
एनएच-44 पर बहालगढ़ के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराने से कैंटर चालक की मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद क्रेन की मदद से कैंटर को कंटेनर से अलग कर शव को निकाला गया। पुलिस ने कैंटर क्लीनर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित संत मिश्रा सिंह कॉलोनी निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि वह कैंटर पर क्लीनर है। कैंटर को पंजाब के अमृतसर में रामतीर्थ कॉलोनी के रहने वाले सरदार गुरदीप सिंह चलाते थे। वह दोनों कैंटर में दिल्ली से सामान लेकर पंजाब के लिए चले थे। शुक्रवार तड़के ताऊ देवीलाल पार्क के पास उनका कैंटर स़क़ किनारे बिना इंडीकेटर के खड़े कंटेनर से टकरा गया। इससे चालक कैंटर में ही फंस गया। क्लीनर को हल्की चोट आई। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने कैंटर व कंटेनर को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर काफी तेज होने के चलते दोनों वाहन फंस गए। पुलिस ने क्रेन को बुलाकर दोनों वाहनों को कड़ी मशक्कत से अलग किया। उसके बाद कैंटर का आगे का हिस्सा तोड़कर चालक के शव को निकाला गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed