फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Candle march taken out against minister

Sonipat News: मंत्री के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Sun, 02 Apr 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out against minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राज्य मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुए तीन माह बीतने के बाद भी चंडीगढ़ पुलिस चालान पेश नहीं किया। इसके विरोध में जनवादी महिला समिति के आह्वान पर महिलाओं की तरफ से इंडियन काॅलोनी में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व समिति की जिला सचिव सरजावती व पूर्व राज्य कमेटी सदस्य लक्ष्मी छिल्लर ने किया। महिलाएं काॅलोनी में एकत्रित हुई और मोमबत्ती लेकर पूरी काॅलोनी में प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जनवादी महिला समिति की जिला सचिव सरजावती और पूर्व राज्य कमेटी सदस्य लक्ष्मी छिल्लर ने कहा कि महिला कोच की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने राज्य मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस एफआईआर को दर्ज हुए पूरे 90 दिन से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन इस मामले में पुलिस चालान तक पेश नहीं कर पाई है। चंडीगढ़ पुलिस की जांच में अनावश्यक रूप से देरी हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक महिला प्रशिक्षक को न्याय नहीं मिल जाता और आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed