फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Candidates will be allowed to bring three vehicles within 100 meter radius during nomination.

Sonipat News: नामांकन के दौरान 100 मीटर परिधि में प्रत्याशियों को मिलेगी तीन वाहनों को लाने की अनुमति

Fri, 26 Apr 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Candidates will be allowed to bring three vehicles within 100 meter radius during nomination.
सोनीपत के लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। संवाद
सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार ने नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के स्थान की 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशी सिर्फ तीन वाहन ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में शुक्रवार को नामांकन के लिए की जाने वाली तैयारी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत 29 अप्रैल को होगी जो 6 मई तक जारी रहेगी। रविवार को नामांकन नहीं लिया जाएगा। सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था होगी। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड की व्यवस्था करें जिस पर प्रत्याशियों के एफिडेविट की कॉपियां चस्पाए और ऑनलाइन आवेदन करने वाले प्रत्याशी के शपथ पत्र को क्यूआर कोड से स्कैनिंग की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को निर्देश दिए कि वह कैश लेकर रिसिप्ट देते हुए ट्रेजरी में जमा करवाएं। प्रत्याशियों के एफिडेविट की पूर्ण जांच करें, जिसमें कोई भी कॉलम रिक्त नहीं रहना चाहिए। हर पेज पर नोटरी या एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और प्रत्याशी के हस्ताक्षर अवश्य हों। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. सुशील मलिक, नगराधीश पूजा कुमारी, डीआईओ विशाल सैनी, एडीआईओ विजय, ओके दहिया, संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed