{"_id":"693883755ddec2eb6c0e1483","slug":"candidates-protest-against-the-35-percent-reservation-policy-in-assistant-professor-recruitment-burning-copies-of-the-policy-document-sonipat-news-c-197-1-snp1008-146466-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सहायक प्रोफेसर भर्ती में 35 फीसदी की नीति का विरोध, अभ्यर्थियों ने जलाई प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सहायक प्रोफेसर भर्ती में 35 फीसदी की नीति का विरोध, अभ्यर्थियों ने जलाई प्रतियां
Wed, 10 Dec 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के बस अड्डा के पास ताऊ देवीलाल चौक पर सहायक प्रोफेसर भर्ती में 35 फीसदी नीति का
सोनीपत। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के तहत सहायक प्रोफेसर भर्ती में 35 फीसदी नीति के विरोध में अभ्यर्थियों ने अपना रोष जताया। अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बस अड्डा के पास ताऊ देवीलाल चौक पर प्रदर्शन करते हुए 35 फीसदी नीति की प्रतियां भी जलाई।
इससे पहले अभ्यर्थियों ने डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि यह नीति जान-बूझकर अभ्यर्थियों को फेल करने के लिए लागू की गई है, इससे हर विषय में योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रभावित हो रहा है।
अंग्रेजी विषय के लिए 2 दिसंबर को घोषित व्यक्तिपरक ज्ञान परीक्षण (सब्जेक्टिव नॉलेज टेस्ट) के परिणाम का हवाला देते हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि 613 पदों के लिए 2143 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन साक्षात्कार के लिए निर्धारित 1226 सीटों में से मात्र 151 को ही पास घोषित किया गया। इनमें भी हरियाणा के अभ्यर्थियों की संख्या बेहद कम है।
विज्ञापन
आरक्षित वर्ग की 312 सीटों पर केवल 17 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, यह प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं के साथ अन्याय है। नई-नई नीति लाकर विद्यार्थियों का भविष्य खराब करने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने अभ्यर्थियों को अपना समर्थन दिया।
लोकसभा सचिव राजेश सरोहा, जिला निगम प्रत्याशी चयन समिति के संयोजक विमल किशोर, राजकुमार ने विद्यार्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
11 दिसंबर को राज्यस्तरीय प्रदर्शन का एलान
अभ्यर्थी जसमिंद्र सिंह, मामन सिंह, अनीशा, संदीप, विक्रम ने बताया कि मास कम्युनिकेशन, डिफेंस, अर्थशास्त्र, दर्शन शास्त्र सहित कई विषयों में भी आयोग इसी तरह के निर्णय ले चुका है। कृषि विकास अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, एचसीएस भर्ती में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है।
उन्होंने चेताया कि अगर 35 फीसदी नीति समाप्त नहीं की गई तो अभ्यर्थियों की ओर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने 11 दिसंबर को पंचकूला में राज्यस्तरीय प्रदर्शन का एलान किया। प्रदेश में केवल हरियाणा के लोगाें को ही नौकरी दी जानी चाहिए जबकि सरकार बाहरी लोगों को ज्यादा तवज्जो दे रही है।