फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Candidates' allegation - bus did not come to Farmana cluster

Sonipat News: अभ्यर्थियों का आरोप-फरमाणा क्लस्टर पर नहीं आई बस

Sun, 27 Jul 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Candidates' allegation - bus did not come to Farmana cluster
खरखौदा। सामान्य पात्रता परीक्षा लिए केंद्र तक जाने वाले परीक्षार्थियों ने फरमाणा गांव में निर्धारित किए गए क्लस्टर सेंटर पर बस न पहुंचने का आरोप लगाया है। उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षार्थी सोनीपत बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां से बसों में बैठकर कुरुक्षेत्र की तरफ रवाना हुए। दूसरी तरफ खरखौदा बस स्टैंड प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि बसों की कमी नहीं थी। समय से पहले चार बजे बसों को फरमाणा में खड़ी करवाई गई थीं, जो निर्धारित समय पर ही निकली हैं।
विज्ञापन


गुहणा निवासी विनोद, हरजीत व अन्य ने आरोप लगाया कि फरमाणा गांव में निर्धारित किए गए क्लस्टर सेंटर पर बस नहीं पहुंचने से मजबूरी में उन्हें टेंपो की व्यवस्था कर सोनीपत जाना पड़ा। जहां से उन्हें कुरुक्षेत्र के लिए बस मिली। वह साढ़े तीन बजे ही फरमाणा पहुंच गए थे लेकिन बस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए संबंधित नंबरों पर संपर्क किया। उनसे बस भेजने की बात कही गई मगर भेजी नहीं गई। ऐसे में देरी होते देख वह टेंपो का इंतजाम कर सोनीपत पहुंचे। उनके साथ करीब 20 परीक्षार्थी और थे। बस स्टैंड खरखौदा प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि फरमाणा के क्लस्टर सेंटर पर सरपंच जगदीश ने बसों के सीट पूरी होने पर बसों को रवाना किया है।
गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र के लिए एक-एक बस साढ़े तीन बजे और एक-एक बस चार बजे सरपंच ने रवाना की। वहीं, फरमाणा सरपंच जगदीश का भी कहना है कि उन्होंने ही बसों को गांव से भेजा। बस मौके पर आई थीं लेकिन बाद में भी परीक्षार्थी आए जिन्हें खरखौदा भेज दिया गया। उनकी तरफ से रविवार की परीक्षा के लिए बसों की संख्या में इजाफा करने की मांग की गई है।
खरखौदा बस स्टैंड से परीक्षा की दूसरी शिफ्ट के लिए सुबह 10 बजे आखिरी बस को रवाना किया गया था लेकिन इसके बाद चार लड़कियों ने स्टैंड पर पहुंचकर परीक्षा के लिए गुरुग्राम जाने की बात कही। ऐसे में सिर्फ चार लड़कियों के लिए एक बस को गुरुग्राम भी भेजा गया। जगदीश, सरंपच

फरमाणा ग्रामीण क्लस्टर पर चार बसें खड़ी की गई थीं। फरमाणा के आसपास के ग्रामीण युवा भी उस बस में सवार हो गए थे। सरपंच की देखरेख में वहां से बसों को रवाना किया गया था। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed