फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Camps will be held on 10 and 11 to correct the errors of property ID

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करने के लिए 10 और 11 को लगेंगे शिविर

Fri, 09 Jun 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held on 10 and 11 to correct the errors of property ID
सोनीपत। नगर निगम की ओर से कराए गए प्रॉपर्टी सर्वे में किसी प्रॉपर्टी मालिक का मोबाइल नंबर तो किसी का नाम व पता गलत है। इन खामियों को दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से 10 व 11 जून को निगम क्षेत्र में सात जगहों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। इन 2 दिनों में ही निगम कर्मियों को खामियों के आवेदन लेने हैं और उन्हें पोर्टल पर अपलोड भी करना है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के लिए नगर निगम कार्यालय चक्कर काटने पड़ रहे है। जिससे निगम के अधिकारी गृहकर वसूल करने की बजाय गलती ठीक करने में उलझे हुए है। नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्वे मुख्यालय स्तर पर याशी कंसल्टेंसी एजेंसी से कराया था। 2018 में शुरू हुए सर्वे के बाद एजेंसी की ओर से सर्वे के नोटिस प्रापर्टी मालिकों को दिए गए तो अधिकांश ने खामियां बताकर शिकायत की। इसको लेकर निगम ने वार्डों में शिविर भी लगाए गए, लेकिन शिकायतों का निवारण नहीं हुआ। सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में 1300 से ज्यादा ऐसी प्रॉपर्टी अटकी हुई है, जिनका समाधान होना बाकी है।
विज्ञापन

स्थानीय शहरी निकाय विभाग के निदेशक ने पूरे हरियाणा में 10 व 11 जून को नगर निगम, परिषद व पालिकाओं में कैंप लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। निदेशालय निगरानी कर रहा था कि प्राॅपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम और नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) पोर्टल पर अपलोड हुए आवेदनों पर आपत्तियां लगाई जा रही हैं। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही। ऐसी शिकायतें भी विभाग के पास पहुंच रही थी। इसलिए सरकार ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए निदेशालय को निर्देश दिए कि सभी आपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। निगम अधिकारियों ने बताया कि लोग अपनी त्रुटियां ठीक कराने के लिए यूएलबीएचआरवाईएनडीसी डॉट ओआरजी पोर्टल पर आपत्ति डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर कैंप स्थान
1 से 3 जैन विद्या मंदिर हाई स्कूल, निकट सब्जी मंडी
4 से 6 सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर
7 से 9 राठधना रोड स्थित आईटीआई परिसर
10 से 12 जंज घर, कच्चे क्वार्टर
13 से 15 नगर निगम कार्यालय
16 से 18 वेस्ट रामनगर स्थित कम्युनिटी सेंटर
19 व 20 मालवीय स्कूल, निकट छोटूराम चौक
प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां ठीक कराने के लिए 10 व 11 जून को शिविर लगाए जाएंगे। प्रॉपर्टी मालिकों को शिविरों का फायदा उठाना चाहिए।
विश्राम मीणा, निगम आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed